{"_id":"5ebc26fe8ebc3e90a8332c60","slug":"electric-man-facing-problem-in-carrying-cash-hathras-news-ali233591997","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाके में बिजली कर्मियों को कैश ले जाने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाके में बिजली कर्मियों को कैश ले जाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर में हॉटस्पॉट के चलते बिजली कर्मियों को बैंक तक कैश ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि बैरिकेडिंग के चलते कैश लेकर जाने वाली गाड़ियों का संचालन नहीं हो रहा है। बिलिंग काउंटर पर तैनात कर्मी सुरक्षाकर्मियों के साथ बाइक से बैंक तक नकदी पहुंचा रहे हैं। साथ ही बिलिंग काउंटर पर तैनात कर्मियों को कोरोना का डर भी सता रहा है। ऐसे में लोग काउंटर पर आ भी नहीं रहे और वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ जिला प्रशासन ने शहर के काफी इलाकों को बैरिकेडिंग लगाते हुए सील कर दिया है। इस कारण आमजन के साथ बिजली कर्मियों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। शहर में बने बिलिंग काउंटरों पर हर रोज हजारों रुपये की नकदी आ रही है। इस कैश को बैंक तक पहुंचाने में कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि कैश लेकर जाने वाली गाड़ियां हॉट स्पॉट के चलते चली नहीं पा रही है। इस कारण बिलिंग काउंटर से कर्मी सुरक्षा गार्डों के साथ बाइक से बैंक तक नकदी पहुंचा रहे हैं। नकदी लेकर जाने के दौरान कर्मियों को अप्रिय घटना का डर भी सताता रहता है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है हॉट स्पॉट इलाकों में बिलिग काउंटर बंद है। वैसे कैश लेकर जाने वाली गाड़ियों पर पास लगे हैं। लॉकडाउन के कारण कैश कम आ रहा है।