फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-Vehicle Sales Gain Momentum; Buyers Flock In

Hathras News: ई-वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, उमड़ रहे खरीदार

Sat, 28 Mar 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
E-Vehicle Sales Gain Momentum; Buyers Flock In
शहर के एक शोरूम पर सजे ई-वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
पेट्रोल-डीजल की किल्लत व दामों में वृद्धि की अफवाहों के बीच जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग एकाएक बढ़ गई है। जिले के शोरूमों पर इलेक्टि्रक वाहन खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई है। लोग धड़ल्ले से ई-वाहन बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन







पिछले चार दिनों में ही करीब 145 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक चुके हैं, जबकि सामान्य दिनों में पूरे महीने में लगभग 200 वाहनों की बिक्री होती थी। अचानक मांग बढ़ने से कई शोरूम पर स्टॉक सीमित हो गया है और ग्राहकों को मनपसंद मॉडल के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




डीलरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर जिस तरह के हालात हैं, बाजारों में अफवाहें हैं, उसके मद्देनजर अब लोग ई-वाहन का विकल्प अपना रहे हैं। सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में ई-वाहन उनकी पसंद बन रहे हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में पैदल चलने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही कम मेंटेनेंस खर्च और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं भी लोगों को ई-वाहन खरीदने के लिए प्रेरित कर रही हैं। स्थिति यह है कि कई डीलरों ने कंपनियों को अतिरिक्त वाहनों की मांग भेज दी है, ताकि ग्राहकों की जरूरत को पूरा किया जा सके। विक्रेता आने वाले दिनों में ई-वाहहनों की मांग में और इजाफा होने की उम्मीद जता रहे हैं।






नवरात्र में वाहनों की बिक्री पर रहता है जोर

सामान्य रूप से नवरात्र के दौरान वाहनों की बिक्री पर जोर रहता है, लेकिन इस साल दोपहिया ई-वाहनों की बिक्री अधिक रही है। पहले कभी भी इतनी अधिक संख्या में दो पहिया ई-वाहनों की बिक्री नहीं हुई है, जितनी इस बार नवरात्र में हुई है। अनुमान है कि इस बार शहर में नवरात्र के दिनों में करीब 300 सामान्य पेट्रोल के और करीब 200 दोपहिया ई-वाहन बिके हैं।







खास बातें18 ई-वाहनों के हैं शोरूम हैं जिले में।

85 हजार रुपये औसतन है दोपहिया ई-वाहन का मूल्य।

1.40 लाख रुपये हैं अधिकतम दोपहिया ई-वाहन का दाम।

05 हजार रुपये की 31 मार्च तक ई-वाहनों पर दी जा रही है छूट।






पिछले करीब आठ दिन से ई-वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले चार दिन में तो बहुत अधिक संख्या में दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। हमारे पास अब स्टॉक भी लगभग खत्म है। कंपनी को डिमांड भेज दी गई है।

-देवेश सिंघल, ई-वाहन विक्रेता।









मुझे एक वाहन खरीदना ही था, लेकिन वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए इस समय ई-वाहन खरीदना ही फायदेमंद लग रहा है, क्योंकि अगर पेट्रोल की किल्लत होती है तो कम से कम बिजली से चार्ज कर वाहन को चलाया तो जा सकता है।
-साहिल वर्मा, एक ई-व्हीकल के विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed