{"_id":"62b719a79b359d3d8f51d48f","slug":"drunken-son-killed-mother-in-hathras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औलाद बनी जल्लाद: शराब पीकर घर पहुंचा और मां-बाप पर टूट पड़ा, बेरहम को तरस न आया, ले ली जननी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औलाद बनी जल्लाद: शराब पीकर घर पहुंचा और मां-बाप पर टूट पड़ा, बेरहम को तरस न आया, ले ली जननी की जान
Sat, 25 Jun 2022 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Jun 2022 07:50 PM IST
सार
दिल दहला देने वाली इस वारदात पर विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि गांव निवासी बुजुर्ग राजनलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी जूलिया में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने शराब पीकर अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। शनिवार सुबह आरोपी की मां की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी जूलिया निवासी बुजुर्ग राजनलाल अपनी बुजुर्ग पत्नी बर्फी देवी के साथ गांव में रहते थे। उनके छह पुत्रों में एक पुत्र भूरी सिंह उर्फ भूरा को शराब पीने की लत है। शराब पीने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे वह शराब पीकर घर आया और माता-पिता से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया। उसकी पिटाई से दोनों बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार सुबह आरोपी की 72 वर्षीय घायल मां बर्फी देवी की मौत हो गई।