{"_id":"697aef078d3b26d9d7028f29","slug":"drinking-water-sanitation-drain-construction-in-hathras-sikandrarao-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस-सिकंदराराऊ में 6.22 करोड़ से होंगे विकास कार्य, मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस-सिकंदराराऊ में 6.22 करोड़ से होंगे विकास कार्य, मिली धनराशि
Thu, 29 Jan 2026 10:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:54 AM IST
सार
हाथरस और सिकंदराराऊ में खराब पड़ी पाइप लाइनों के सुधार, नए हैंडपंप व ट्यूबवेल लगाने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने की योजना है। कुछ क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग सड़कों, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के विकास की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले की हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। दोनों नगर पालिकाओं को 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट के तहत कुल 6.22 करोड़ की धनराशि का आवंटन मिला है। इस राशि से पेयजल, स्वच्छता, नाली निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, खराब पड़ी पाइप लाइनों के सुधार, नए हैंडपंप व ट्यूबवेल लगाने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने की योजना है। इसके साथ ही गंदगी की समस्या से निपटने के लिए स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा, कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कई वार्डों में नालियों के निर्माण और मरम्मत का कार्य प्रस्तावित हैं, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। लंबे समय से जर्जर पड़ी नालियों और सड़कों के किनारे की जल निकासी व्यवस्था को सुधारने पर भी ध्यान दिया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग सड़कों, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं के विकास की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि इन कार्याें के पूरा होने से हाथरस और सिकंदराराऊ के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।