फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dr. Ruchi of Agra received the Jagdish Lavania Memorial Award

Hathras News: आगरा की डॉ. रुचि को मिला जगदीश लवानिया स्मृति सम्मान

Sun, 26 Apr 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 26 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ruchi of Agra received the Jagdish Lavania Memorial Award
सम्मेलन में पुरस्कार लेतीं  डॉ. रुचि चतुर्वेदी। संवाद
रामोजी रिजॉर्ट के सभागार में ज्ञान कला संजीवनी समिति एवं ब्रज कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. जगदीश लवानिया स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें ब्रजभाषा की वरिष्ठ कवयित्री आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी को “डॉ. जगदीश लवानिया स्मृति सम्मान” दिया गया।
विज्ञापन



लवानिया परिवार द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं 21 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्यम सक्सेना, लटूरी लठ्ठ, अमन अक्षर, श्रद्धा शौर्य, डॉ. अर्जुन सिंसौदिया, बलराम श्रीवास्तव सहित अनेक कवियों ने प्रेम, भक्ति, वीर और शृंगार रस की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन



मुख्य संयोजक प्रगल्भ लवानिया, ललित लवानिया, डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. प्रीति लवानिया एवं सह-संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य मौजूद रहे। अध्यक्षता आशु कवि अनिल बौहरे तथा व्यवस्था अदिति लवानिया ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ मां शारदा एवं डॉ. जगदीश लवानिया के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। राजेश कुमार सिंह डिविजनल कमांडर होमगार्ड्स, आरके सिंह एवं प्रद्युम गुप्ता डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, दीपक कुमार अग्निशमन अधिकारी, उदित नारायण मिश्र, गजेंद्र शर्मा, दीपक गोयल सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।




पं. मुखियाजी के मंत्रोच्चार और पं. गणेश चंद्र वशिष्ठ के शंखनाद ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन हास्य कवि अनिल अग्रवंशी ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। सरस्वती वंदना डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed