{"_id":"5d262a968ebc3e6cc92d5c47","slug":"dowry-is-missing-for-killing-married-woman-sadabad-news-ali2080085169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर किया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर किया गायब
विज्ञापन

पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
गढ़ी बाल्जीत थाना जलेसर जिला एटा निवासी तोप सिंह ने दहेज की खातिर बेटी को मारकर गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तेजवीर सिंह पुत्र सतीश चंद्र, राजवती पुत्र सतीश चंद्र, किशन सिंह पुत्र सतीश चंद्र, सोना पत्नी किशन सिंह, डोली पुत्री सतीश चंद्र और सुनील निवासी सुनीता एंक्लेव सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि अपनी बेटी बिंदिया की शादी 11 मार्च 18 को तेजवीर के साथ की थी। दहेज मेें करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे और अन्य सामान भी दिया था। लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से उसकी बेटी के ससुरालीजन खुश नहीं थे। वे एक लाख रुपये और मांग रहे थे। मना करने पर बिंदिया उर्फ बूंदी के साथ मारपीट कर तंग व परेशान करने लगे। वे उसे शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे।
18 जनवरी 19 को बिंदिया के साथ उक्त ससुरालीजनों ने ज्यादा मारपीट की। 24 फरवरी को ससुरालीजन हमारे घर पहुंचे बोले कि बिंदिया को अब हमारे साथ भेज दो। विश्वास करके मैंने उसे उनके साथ भेज दिया। नौ मार्च 19 को सुबह नौ बजे उक्त नामजदों ने बिंदिया को कहीं गायब कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उक्त लोगों ने बिंदिया को दहेज की खातिर मारकर गायब कर दिया है।