{"_id":"6a933d9126148739f809c3a1","slug":"dm-encounters-darkness-on-major-roads-expresses-displeasure-hathras-news-c-56-1-hts1004-153470-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रमुख रास्तों पर अंधेरे से रूबरू हुए डीएम, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रमुख रास्तों पर अंधेरे से रूबरू हुए डीएम, जताई नाराजगी
Sun, 30 Aug 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख रास्तों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाने के संबंध में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार की रात खुद जिलाधिकारी अतुल वत्स पूरे अमले के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम नगर पालिका की टीम और एसडीएम सदर राजबहादुर के साथ शहर के छह वार्डों में घूमे।चार वार्डों में उन्हें लाइटें दुरुस्त मिलींए जबकि दो वार्डों में लाइटें खराब होने से अंधेरा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिन वार्डों में लाइटें नहीं लगी थीं या खराब थीं, वहां तत्काल प्रभाव से नई लाइटें लगाने और संबंधित दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
निराश्रित गोवंश देखकर जताई नाराजगी
डीएम ने त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को देखकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की नई गोशाला शुरू हो चुकी है। सड़कों पर मिलने वाले गोवंश को शीघ्र ही वहां स्थानांतरित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या का भी जायजा लिया।