कृतार्थ हत्याकांड: बिना अनुमति शुरू कर दिया डीएल पब्लिक स्कूल, तहसीलदार-खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सीज
छात्र कृतार्थ की हत्या में प्रबंधक, उनके पिता, प्रधानाचार्य और दो अध्यापक जेल गए थे। न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें डीएल पब्लिक स्कूल में ही पढ़ने वाले कक्षा आठ के एक अन्य छात्र को हत्या का आरोप बनाया गया था। स्कूल के प्रबंधक,उसके पिता एवं प्रधानाचार्य सहित दोनों अध्यापकों को जेल से रिहा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत वर्ष कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हॉस्टल में हुई हत्या के बाद बंद किए गए डीएल पब्लिक स्कूल को फिर से शुरू कर दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारियों ने नोटिस जारी किया तो उसका भी जवाब नहीं दिया। अब 8 जुलाई को तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को सीज कर दिया है।
हाथरस में सहपऊ में रसगंवा स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के ह़ॉस्टल में 22 सितंबर 2024 को कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र कृतार्थ की हत्या कर दी गई थी। 23 सितंबर 2024 की सुबह लोगों को घटना का पता चला तो काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में पाया था कि स्कूल में बिना मान्यता के कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। बिना अनुमति कॉलेज में छात्रावास भी चल रहा था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने डीएल पब्लिक स्कूल के संचालन पर रोक लगा दी थी।
प्रबंधन ने एक जुलाई से फिर स्कूल शुरू कर दिया। कृतार्थ के पिता श्रीकृष्ण निवासी तुरसेन थाना चंदपा ने जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की थी, जिसपर जिलाधिकारी ने स्कूल को सीज करने के निर्देश दिए। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ सुल्तान अहमद एवं नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ रसगवां पहुंच कर स्कूल को सीज कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि कृतार्थ की हत्या के बाद स्कूल के संचालन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन बिना अनुमति के फिर से स्कूल का संचालन शुरू किया गया था। इस संबंध में स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने पर भी स्कूल संचालन बंद न करने पर स्कूल को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
छात्र की हत्या में जेल गए थे प्रबंधक सहित पांच लोग, जांच में पुलिस ने दी थी क्लीन चिट
छात्र कृतार्थ की हत्या में प्रबंधक दिनेश बघेल, उनके पिता, प्रधानाचार्य और दो अध्यापक जेल गए थे। बाद में दिसंबर 2024 में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें डीएल पब्लिक स्कूल में ही पढ़ने वाले कक्षा आठ के एक अन्य छात्र को हत्या का आरोप बनाया गया था। पुलिस ने बाल अपचारी को मथुरा सुधारगृह में भेजा था। इसके बाद स्कूल के प्रबंधक,उसके पिता एवं प्रधानाचार्य सहित दोनों अध्यापकों को जेल से रिहा कर दिया।