फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divisional team verified toilets

मंडलीय टीम ने किया शौचालयों का सत्यापन

Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Divisional team verified toilets
सादाबाद ब्लॉक के गांव नौगांव का निरीक्षण करती मंडलीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शासन के निर्देशों पर शौचालय निर्माण होने के बाद उनकी हकीकतों को परखने के लिए गुरुवार को मंडलीय टीम ने  ब्लॉक सादाबाद के कई गांवों में शौचालय निर्माण का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान शौचालय निर्माण के साथ साथ प्रयोग के बारे में भी ग्रामीणों से वार्ता की। सत्यापन को लेकर संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 2.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालय निर्माण के बाद जिला स्तर से अपनी सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इन शौचालयों के निर्माण की हकीकत के लिए मंडलीय स्तर से टीम जिले में दौरा कर रही है।
विज्ञापन


इसके चलते ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत नौगांव, मड़नई का मंडलीय टीम ने ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर शौचालय निर्माण की गुणवत्ता व मानकों का सत्यापन किया। टीम में लघु सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह और अवर अभियंता डाल चंद ने ग्रामीणों से शौचालय प्रयोग के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर डीपीसी शैलेंद्र लवानिया, खंड प्रेरक प्रवेंद्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed