फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jai Bharat Satyagraha on 24th April

Hathras News: जय भारत सत्याग्रह 24 अप्रैल को, नगर निकाय चुनाव पर हुई चर्चा

Fri, 07 Apr 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 07 Apr 2023 01:34 AM IST
सार

हाथरस में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बैठक ली। बैठक में जय भारत सत्याग्रह के तहत 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने और नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Jai Bharat Satyagraha on 24th April
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर बैठक की। बैठक में जय भारत सत्याग्रह के तहत 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने और नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक व्यक्ति के हित की लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी देश में प्यार का संदेश लेकर अमन और चैन के लिए काम कर रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा की पूरे ब्रज प्रांत का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले समय में जय भारत सत्याग्रह को सफल बनाएगा।
विज्ञापन


साथ ही नगर निकाय चुनावों में अधिक से अधिक सीट जीता कर लाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पर होने वाला जय भारत सत्याग्रह हाथरस जनपद का अभूतपूर्व होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर शॉल उड़ाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, प्रदेश सचिव परवेज अहमद, शरद उपाध्याय नंदा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, एआईसीसी सदस्य मथुरा प्रसाद, अनुज कुमार संत, बीना गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed