फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dirocter fraud with workers

कर्मचारियों का पैसा लेकर सेंटर संचालक चंपत

Sun, 24 May 2015 12:57 AM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 May 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। शहर के श्यामकुंज में थर्मल थैरपी चलाने वाला संचालक धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो गया। इसकी शिकायत उसके यहां काम करने वाले लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की है।

सदर कोतवाली के मोहल्ला श्यामकुंज में एक युवक ने किराये पर मकान लेकर दो माह पूर्व थर्मल थैरेपी सेंटर खोला था और उसके यहां लगभग 15 युवक-युवतियां काम रहे थे। तभी सेंटर का संचालक इन लोगोें के साथ धोखाधड़ी कर सेंटर बंद करके वहां से भाग गया।

विज्ञापन

जब इन लोगों ने सेंटर को बंद देखा तो समझा कि वह घर पर गया है, लेकिन जब कई दिनों तक यह सेंटर नही खुला तो वह उस युवक से मिले, जिसके नाम से यह सेंटर खुला हुआ था। इस युवक ने इन लोगों से कहा कि सेंटर का संचालक सेंटर बंद करके वहां से चला गया है। यहां तक कि वह मकान का किराया तक भी देकरनहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के मालिक विजय मित्तल ने भी इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने शिकायत की है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed