{"_id":"6a9069a1b5711fc9ae0f4d3e","slug":"three-auspicious-times-for-tying-rakhi-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रक्षाबंधन आज, बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षा-सूत्र, ये तीन मुहूर्त होंगे राखी बांधने के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रक्षाबंधन आज, बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षा-सूत्र, ये तीन मुहूर्त होंगे राखी बांधने के
Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
सार
भाई-बहन का पवित्र त्योहार आज है। इस बार पूरे दिन बहनें अपने भाइयों के राखी बांध सकेंगी। श्रावण पूर्णिमा तिथि आज पूरे दिन मान्य रहेगी।
विज्ञापन
रक्षा बंधन 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
विस्तार
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रेशम का रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। भाई बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य सीपूजी महाराज के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि आज पूरे दिन मान्य रहेगी, इसलिए सुबह 9:48 बजे तक किसी प्रकार का भद्रा दोष नहीं है और दिनभर राखी बांधी जा सकेगी। प्रातः 7:33 से 9:10 बजे तक लाभ-उन्नति तथा 9:10 से 10:46 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त विशेष रूप से शुभ रहेगा। दोपहर 12:22 से 1:58 बजे तक शुभ-उत्तम मुहूर्त भी राखी बांधने के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन