फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arabic trailing vine and minimal floral Mehendi designs have become popular.

Hathras News: अरेबिक बेल व मिनिमल फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी बनी पसंद

Fri, 28 Aug 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arabic trailing vine and minimal floral Mehendi designs have become popular.
शहर के गोशाला रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर युवती के हाथ पर मेहंदी लगाती ब्यूटी पार्लर। संवाद - फोटो : Samvad
रक्षाबंधन पर हाथों में रची लाल-गहरी मेहंदी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। त्योहार से एक दिन पहले बुधवार को ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाने के लिए शहर की महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अरेबिक बेल और मिनिमल फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी महिलाओं की खास पसंद रहीं।
विज्ञापन

भारी-भरकम और पूरे हाथ भरने वाली पारंपरिक मेहंदी के बजाय महिलाएं अब अरेबिक बेल, मिनिमल फ्लोरल और पोर्ट्रेट स्टाइल डिजाइनों को अधिक प्राथमिकता दे रही हैं। इसके अलावा भाइयों के प्रति स्नेह दर्शाने के लिए कलाई पर भैया, भाइयों के नाम या भैया-भाभी के कस्टमाइज्ड कोटेशन लिखवाने का क्रेज भी युवतियों में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
विज्ञापन




ट्रेंड में हैं मॉडर्न और कस्टमाइज्ड डिजाइन
इस बार रक्षाबंधन पर अरेबिक बेल और बरोक फ्लोरल पैटर्न की सबसे ज्यादा मांग है। ज्यादातर कामकाजी महिलाएं और लड़कियां ऐसे डिजाइन पसंद कर रही हैं, जो दिखने में बेहद बारीक, सोबर और आकर्षक हों। एडवांस बुकिंग के कारण इस बार पार्लर में देर रात तक मेहंदी लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीमा सिंह, ब्यूटी पार्लर संचालक, गोशाला रोड।

अब महिलाएं घर पर मेहंदी लगाने के बजाय ट्रेंड आर्टिस्टों से फिनिशिंग के साथ मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। मिनिमल फ्लोरल डिजाइन के साथ कलाई पर भाई का नाम या स्पेशल रक्षाबंधन कोटेशन लिखवाने का नया ट्रेंड आया है। इसके लिए युवतियों ने हफ्तों पहले ही बुकिंग करा ली थी।
-सपना आमेरिया, ब्यूटी पार्लर संचालक, बागला मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed