फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sugar priced at 58 per kg wholesale and 62 per kg retail.

Hathras News: थोक में 58 रुपये किलो चीनी, फुटकर में 62 रुपये भाव

Fri, 28 Aug 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sugar priced at 58 per kg wholesale and 62 per kg retail.
सुपर मार्केट में लगा 62 रुपये किलो चीनी का पर्चा। संवाद - फोटो : Samvad
आगामी त्योहारी सीजन के बीच शहर के सराफा बाजार, नयागंज और प्रमुख किराना मंडियों में चीनी के दामों में नरमी देखने को मिल रही है। थोक बाजार में चीनी के दाम गिरकर 58 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं, लेकिन फुटकर बाजार में अब भी चीनी औसतन 62 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन

हालांकि शहर की अंदरूनी गलियों और छोटे किराना दुकानदारों के यहां अभी भी पुरानी दरों पर ही बिक्री जारी है। छोटे दुकानदार अपने पास रखे महंगे स्टॉक को निकालने के लिए ग्राहकों से 64 रुपये प्रति किलो तक वसूल रहे हैं। इसके विपरीत शहर के प्रमुख व बड़े किराना व्यापारियों के यहां चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में संचालित सुपर मार्केट और ग्रॉसरी स्टोर्स पर चीनी 62 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। त्योहारी मांग को देखते हुए सुपर मार्केट में ग्राहकों को 50 किलो तक के कट्टे भी आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है। ऑनलाइन डिलीवरी एप और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पांच-पांच किलो के पैकेट आसानी से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर के किराना कारोबारी का कहना है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति सुचारू रहने पर दाम और स्थिर हो सकते हैं। भूरापीर के कारोबारी संजय का कहना है कि अभी चीनी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। जिस रेट पर माल मिल रहा है, उसी हिसाब से इसकी बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed