फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Diarrhea strikes the innocent; fever takes a toll; patient numbers rise.

Hathras News: मासूमों पर डायरिया की मार, तपा रहा बुखार, बढ़े मरीज

Mon, 20 Jul 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea strikes the innocent; fever takes a toll; patient numbers rise.
उमस भरी गर्मी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में सबसे ज्यादा मासूम बच्चे आ रहे हैं। इन दिनों सरकारी व निजी अस्पतालों में डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोग पेट दर्द, उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। मेले में कुल 1532 मरीज परामर्श और इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक इनमें सबसे बड़ी संख्या पेट जनित रोगों से पीड़ितों की रही। अकेले उल्टी, दस्त और पेट रोग के 213 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनमें बच्चों की संख्या काफी अधिक रही। वायरल बुखार के 246 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शर्मा ने बताया कि उमस के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को पनपने और फैलने के लिए सबसे अनुकूल वातावरण मिल रहा है। इस मौसम में वायरस हवा और सतहों पर लंबे समय तक जीवित रहते हैं, जिससे कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे जल्दी चपेट में आ रहे हैं। दूषित पानी के कारण पेट रोग के मामले सामने आ रहे हैं।





डॉक्टरों की सलाह : बरतें ये सावधानियां

सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है



-बच्चों को हमेशा उबला हुआ या छना हुआ साफ पानी ही पिलाएं।

-बाहर के खुले खाद्य पदार्थ, कटे हुए फल और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करें।

-यदि बच्चे को उल्टी या दस्त की शिकायत हो, तो तुरंत ओआरएस का घोल या नमक-चीनी का पानी देना शुरू करें।

-मास्क पहन कर रहें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके।

-शरीर में पानी की कमी न होने दें और लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed