फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Devotees throng Jagannath Rath Yatra; chants of 'Jai Jagannath' fill the air.

Hathras News: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

Fri, 17 Jul 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Jagannath Rath Yatra; chants of 'Jai Jagannath' fill the air.
बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुर बिहारी जी महाराज से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान के रथ को खींचने और धक्का लगाने की श्रद्धालुओं में होड़ रही। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंजता रहा।
विज्ञापन

आयोजन से पूर्व मंदिर में 21 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का विश्राम हुआ। परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण के लिए रथ में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। आयोजन के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गौरांग संकीर्तन मंडल के भक्तों ने संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में संयोजक सतीश मुकेश वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, राम भगवान, सुरेशचंद्र तिवारी, मनोज वर्मा, गिरिराज किशोर तेल वाले, विजय वर्मा, पवन वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सुरजीत वर्मा, रमेशचंद्र आदि शामिल थे।


जगन्नाथ धाम से भी निकाली रथयात्रा
जैन गली स्थित भगवान जगन्नाथ धाम मंदिर से भी धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा जगन्नाथ धाम से प्रारंभ होकर दाऊजी मंदिर, गुड़हाई बाजार, पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, लोहट बाजार, नजिहाई बाजार, रामलीला मैदान सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जगन्नाथ धाम पहुंची। यात्रा में शामिल भक्त नृत्य करते और झूमते हुए जा रहे थे। मंदिर के सेवक रामकुमार शर्मा आचार्य ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed