फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deadly attack on advocate in court premises

Hathras News: न्यायालय परिसर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, मुकदमा दर्ज

Mon, 15 May 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 09:31 PM IST
सार

अधिवक्ता बृजमोहन राही का आरोप है कि एक नामजद व्यक्ति एवं दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आज दोपहर 3:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर में जानलेवा हमला किया। इस मामले में शिकायत करने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली में पंजीकृत की गई है।

विज्ञापन
Deadly attack on advocate in court premises
अधिवक्ता बृज मोहन राही पर हमले के विरोध में कोतवाली सदर पहुंचे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता बृजमोहन राही पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में अधिवक्ता बृजमोहन राही बाल-बाल बचे हैं। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप है कि अधिवक्ता राही अपने चैंबर में बैठे थे। तभी नाई का नगला निवासी ईश्वरी प्रसाद दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए। एक व्यक्ति ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर अधिवक्ता पर तान दिया। ईश्वरी एवं एक अन्य व्यक्ति ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो मिस हो गया।
विज्ञापन


ईश्वरी प्रसाद को अधिवक्ता एवं अन्य राहगीरों के सहयोग से पकड़ लिया। अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed