फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth's body found hanging on tree, fear of murder

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका 

Sat, 06 Jan 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 06 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging on tree, fear of murder
suicide shimla
मुरसान क्षेत्र के गांव लुहैटा में शनिवार सुबह पेड़ पर एक युवक का शव मफलर से लटका मिला। परिजनों के हत्या का अंदेशा जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे तभी गांव से 150 मीटर की दूरी पर रामवीर के खेत में लगे नीम के पेड़ पर गांव के 22 वर्षीय मनमोहन उर्फ मोनू पुत्र मलखान सिंह का शव लटका देख उनके होश फाख्ता हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया। इसके बाद परिजनों ने सिकंदराराऊ के एक शख्स पर मोनू की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने कहा आरोपी की बेटी से मोनू शादी करना चाहता था।
विज्ञापन


आरोपी ने इसीलिए उसकी हत्या करा दी। हंगामे के बाद मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि मोनू पर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की एक लड़की को फोन पर तंग करने और धमकाने के आरोप में अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मोनू जेल भी गया था और कुछ दिनों पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। कोतवाल  ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पूछताछ में बताया है कि मोनू अभी भी लड़की से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। उसके शव पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed