फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth murdered bodies thrown

युवक की हत्या कर शव फेंका

Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies thrown
युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सपा नेता काके व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कस्बा मेंडू में भैरव मंदिर के निकट गुरुवार को एक युवक की लाश पड़ी मिली। लाश को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की पहचान कस्बा मेंडू निवासी सुखपाल के रूप में की। परिजनों ने भी मौके  पर पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने बताया कि युवक सुखपाल पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला धोबियान कस्बा में तांगा चलाकर गुजारा करता था। बुधवार शाम को ताला चलाने के बाद देर शाम को वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन इसका कोई पता नहीं चला। सुबह परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। इस दौरान कस्बा मेंडू के भरव मंदिर के निकट खेतों में किसी युवक की लाश पड़ी होने की कुछ लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर कस्बा मेंडू और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इन लोगों ने युवक की पहचान कर ली है। देर शाम कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को मृतक के बडे़ भाई अरविंद कुमार ने पड़ोस के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर सौंपी है। इसमें आरोप है कि यह युवक उसके भाई सुखराम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद इन लोगों ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी और शव को भैरव मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा मेंडू में युवक सुखपाल की हत्या के बाद मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण काके भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे।उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर पीड़ित परिवार को ढांढस भी बंधाया। काके के साथ जाकिर कुरैशी, वारिस राजा, गंगा सिंह सेंगर, विजय राजपूत, छोटू पंडित, राजू खां, बशीर खां, यादराम सूर्यवंशी, गिरीश दिवाकर, रामप्रकाश दिवाकर आदि प्रमुख थे। 

- शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। विधिवत रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- तेजवीर सिंह यादव, एसओ हाथरस जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed