{"_id":"58e682324f1c1b4c3e5b7ebb","slug":"women-protesting-against-liquor-contracts-pulled-out-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, पुलिस से खींचतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, पुलिस से खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी।
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोहाना पुलिस चौकी के निकट शराब का ठेका बंद कराती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना पुलिस चौकी के निकट चल रहे देशी शराब का ठेका बंद न होने पर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके के आसपास महिलाएं जमा हो र्गइं और जमकर नारेबाजी करते हुए ठेका हटवाने की मांग करने लगीं। बचाव में आए चौकी के पुलिस कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं पुलिस वालों के साथ खींचतान कर दी।
दरअसल गोहाना चौकी के आसपास नई आबादी है। यहां आबादी क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। इससे सटे गांव गोहाना नया नगला, सिंह नगला, पट्टा फतेली, सेवा नगला हैं। महिलाओं का आरोप है कि इसी परिसर में मंदिर है। महिलाएं एवं लड़कियां पूजा अर्चना को जाती हैं। शराब पीकर लोग गालीगलौज करते हैं। सड़क पार ठेके के सामने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। शराब पीने के कारण परिवारों में झगडे़ फसाद होते रहते हैं। अनेक परिवार बरबादी के कगार पर पहुंच गए है। पति शराब पीकर आते हैं और घर में महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। इसी को लेकर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। कई बार शिकायत के बाद भी लेकिन शराब का ठेका नहीं हटवाया गया है।
गुस्साई महिलाओं ने ठेके का बोर्ड तोड़ कर फेंक दिया। दुकान खुलने नहीं दी। जैसे तैसे पुलिस ने समझा बुझा एवं आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ महिलाएं आक्रोशित थीं जिन्हें समझाबुुझाकर शांत कर दिया गया।