{"_id":"5ab3f4a54f1c1bc0078b69d8","slug":"woman-s-death-fear-of-murder-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से महिला की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दम घुटने से महिला की मौत, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मीना का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी के पास बुधवार रात मिले दरियापुर निवासी 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी छोटेलाल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह दम घुटने से होना पाया गया है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित नहीं रखकर जहर से मौत होने की आशंका को खारिज कर दिया है। महिला का शव नीला पड़ने के कारण पुलिस को जहर खाने या किसी जहरीले जानवर के काटने का अंदेशा था।
कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद्र का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश की बात भी जांच में खारिज की है। पोस्टमार्टम में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। मालूम हो कि जांच के बाद सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने दम घुटने से मौत की आशंका जाहिर की थी। सीओ के मुताबिक मामले की गहराई से जांच की जाएगी।