फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wine founds in Farm

खेत में पकड़ी गई लाखों की अंग्रेजी शराब

Sat, 18 Nov 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 18 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wine founds in Farm
मुरसान के एक खेत में चारे के नीचे से शराब के कार्टन निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन


मुरसान नगर निकाय चुनाव में खपाने के मकसद से मंगाई गई 431 लीटर शराब एक प्रत्याशी के खेत में पकड़ी गई। मुरसान पुलिस ने शराब के साथ दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आला अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर प्रत्याशी के खेत तक शराब कैसे पहुंची और किसने पहुंचाई। उसके बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।


मुरसान पुलिस को कस्बे के पास मड़ैया के निकट एक प्रत्याशी के बैंगन के खेत में भारी मात्रा में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने खेत पर पहुंचकर 40 पेटी शराब बरामद करते हुए किला मड़ैया निवासी गोला ठाकुर और व्यापारियान मोहल्ला निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। शराब खेत में चारे के नीचे दबाई गई थी। दूसरे प्रांत की बरामद अंग्रेजी शराब में बीयर की भी कई बोतलें हैं। पुलिस के मुताबिक कुल शराब की मात्रा 431 लीटर है और इसकी कीमत करीब 2.75 लाख रुपये है।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस यह साफ नहीं कर रही कि इसे चुनाव में खपाने के लिए मंगाया गया था या नहीं। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना है कि पकड़े गए आरोपी दूसरे प्रांत की शराब लाकर कस्बे में ज्यादा कीमतों पर बेचते हैं। यह शराब भी आरोपी इसी मकसद से लेकर आए थे। चेयरमैन पद के प्रत्याशी के खेत में शराब मिलने के सवाल पर एसपी घुले सुशील ने कहा कि प्रत्याशी के खेत में शराब मिलने के मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जहां तक प्रत्याशी के खेत में शराब मिलने की बात है तो इस बात की जांच की जा रही है कि शराब खेत तक किसने पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed