फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife murdered on cursing

पत्नी से अपशब्द कहने पर कर डाली थी हत्या

Sun, 22 Apr 2018 11:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद , हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद , हाथरस। Updated Sun, 22 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered on cursing
सादाबाद में विष्णु हत्याकांड का खुलासा करते सीओ । - फोटो : Amar Ujala
कस्बा में हाथरस रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने ढाबे के पीछे उस्मानगंज के बगल में खाली पड़े प्लॉट में मिली लावारिस शव की शिनाख्त प्रकाश नगर विष्णु सारस्वत के रूप में हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चंद घंटों के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


सादाबाद कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट मृतक विष्णु की पत्नी ज्योति निवासी प्रकाश नगर सादाबाद ने शनिवार की देर रात तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में ज्योति ने कहा है कि उनके पति विष्णु पुत्र राकेश सारस्वत ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। 21 अप्रैल की रात को ट्रैक्टर मालिक उमेश पचौरी पुत्र राधेश्याम निवासी बौहरे का वास सादाबाद के कहने के अनुसार वह ट्रैक्टर पर काम करने चले गए थे। जब वह नहीं लौटे तो उन्होंने ट्रैक्टर मालिक को फोन किया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक ने उनका फोन नहीं उठाया। रात आठ बजे करीब उन्हें पता चला कि एसडीएम कोर्ट के सामने आशू ढाबा के पीछे उनके पति की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने हत्या का आरोप ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल निवासी एंक्लेव कॉलोनी सादाबाद, उमेश पचौरी और कृष्णा निवासी कूपा गली सादाबाद पर लगाया। पुलिस रात से ही इन तीनों की तलाश में जुटी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली सादाबाद में इस हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद कोतवाल सादाबाद कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक इजहार अहमद मय हमराह कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह के साथ तलाश में जुटे थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक विष्णु की हत्या से संबंधित अभियुक्त ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल इस समय अपने घर पर मौजूद है और कहीं जाने की तैयारी में है।

कोतवाल ने बताया कि सूचना पर विश्वास करके वह अपनी टीम के साथ रविवार की दोपहर को ओमवीर के घर एन्क्लेव कॉलोनी एसडीएम कोर्ट के सामने की तरफ पहुंचे तो वह उनके हत्थे चढ़ गया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि विष्णु और उसकी पहचान थी। शनिवार को दोेनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। ओमवीर ने बताया कि विष्णु ने उसकी की पत्नी से शराब के नशे में आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसके बाद वह उसे उसके घर छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में विष्णु ने उसे फिर गाली दे दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने विष्णु को धक्का दे दिया। वह वहीं गिर गया। उसके बाद ईंटों से कुचलकर उसने विष्णु की हत्या कर दी और वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed