{"_id":"570403fb4f1c1b2833c813c3","slug":"transport-company-for-the-second-time-in-a-month-and-half-piracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में ट्रांसपोर्ट कंपनी में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ महीने में ट्रांसपोर्ट कंपनी में दूसरी बार चोरी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद गायब सामान दिखाता फर्म स्वामी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मधुगढ़ी स्थित न्यू ग्रीन कैरियर में चोरों ने सेंध लगाकर 93 हजार रुपये की नकदी और सूरत से आईं कई कीमती साड़ियां पार कर दीं। डेढ़ महीने में यह दूसरा मौका है, जब इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में चोरी हुई है।
कंपनी शहर में गारमेंट्स और कपड़े के कारोबारियों के लिए सूरत, अहमदाबाद से बड़े पैमाने पर कपड़ा, साड़ियां आदि मंगाती है। कंपनी के मैनेजर धर्मवीर के मुताबिक चोरों ने नया मिल से लग रही गोदाम की दीवार में सेंध लगाई और अंदर प्रवेश किया। गोदाम से वह दफ्तर में पहुंचे और वहां रखी नकदी चुरा ली। दफ्तर और गोदाम में चोरी की सूचना उन्हें नए मिल में सुबह तड़के टहलने पहुंचे लोगों ने दी। धर्मवीर ने कहा कि चोरी गई साड़ियों की रकम का उन्हें अंदाजा नहीं है। जब साड़ी मंगाने वाले दुकानदार कंपनी पर क्लेम करेंगे, तब इसका पता चलेगा।
इससे पहले 21 फरवरी को भी चोर दफ्तर के मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी ले जाने में कामयाब रहे थे। धर्मवीर ने बताया कि पहले हुई चोरी के बाद दफ्तर के मेन गेट पर एक और शटर लगाया गया था। सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस को शक है कि कंपनी के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से यह चोरी हो रही है। पिछली बार भी दफ्तर में कैश रखे जाने पर चोरी हुई थी। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हालांकि पहले हुई चोरी के बाद भी सबक नहीं लेते हुए लाखों के कैश को दफ्तर में यूं ही रखे जाने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस शक के आधार पर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें चोरी की शिकायत की गई है। शिकायत दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।