{"_id":"5ac121a84f1c1bd7618b4ec4","slug":"trains-engine-fail-track-bared","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से 55 मिनट बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजन फेल होने से 55 मिनट बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। इंजन फेल होने के कारण हाथरस जंक्शन और पुरा स्टेशन के बीच (डाउन लाइन पर) नाहरलागुन-दिल्ली एसी सुपरफास्ट ट्रेन करीब 45 मिनट तक जंगल में खड़ी रही। इससे 55 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित रहा और पटना राजधानी जैसी कुछ ट्रेनों को आसपास स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। हालंाकि ट्रेन के ड्राइवर ने इंजीनियरों की मदद से इंजन को चालू कर लिया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन जिले के लिए जाने वाली एसी सुपरफास्ट ट्रेन ने हाथरस जंक्शन स्टेशन को रविवार शाम छह बजकर 30 मिनट पर क्रॉस किया। पांच मिनट बाद ट्रेन हाथरस जंक्शन और पुरा स्टेशन के बीच थी, जब उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन के पीछे आ रही पटना राजधानी समेत दूसरी करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रोक दिया।
रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और इंजन की खराबी दूर करने में जुट गए। वैकल्पिक इंजन मंगाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने कोशिश शुरू कर दी। हालांकि 45 मिनट बाद ट्रेन के ड्राइवर और इंजीनियरों की मेहनत रंग लाई और इंजन चालू हो गया। ट्रेन रवाना करने के कुछ देर बाद ट्रैक को पीछे इंतजार में खड़ी ट्रेनों के लिए शुरू कर दिया गया। हाथरस जंक्शन स्टेशन के स्टेशन मास्टर बीएस यादव ने बताया कि इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन को 45 मिनट के लिए डाउन लाइन पर खड़ा किया गया था। इंजन सही होने पर ट्रेन को रवाना कर ट्रैक को सात बजकर 20 मिनट पर चालू कर दिया गया।