फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatening to kill him if not fourth

चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला धोबियान निवासी खुर्शीद बेगम ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत भेजी है। इसमें एक व्यक्ति पर उसके पुत्र से दो लाख रुपये की चौथ मांगने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आरोपी चौथ नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


खुर्शीद बेगम का आरोप है कि उनका एक प्लॉट अजीतपुर वाले रास्ते के बराबर कस्बा मेंडू में है। इस पर बांउड्री और एक कमरा बना हुआ है। इस जमीन पर एक व्यक्ति की काफी समय से बुरी नीयत है। यह व्यक्ति उसके लड़के इशरत से दो लाख रुपये की चौथ मांग रहा है। उसके द्वारा धमकी दी जा रही है कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इस प्लॉट को बनाने नहीं दूंगा। पैसा देने से मना करने पर इसके दो साथियों ने 28 अप्रैल को  उनके प्लॉट की बाउंड्री को जेसीबी से तोड़ दिया है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। तब से आरोपी बौखलाया हुआ है और उसके पुत्र को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed