फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There Advocate desist from judicial work

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Mon, 15 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
There Advocate desist from judicial work

हाथरस। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को डिस्ट्रिक बार के सभी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपचंद शुक्ल तथा हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक अहिरवार की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा किए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अब तक न किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने इस दौरान मांग की कि मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मृतक अधिवक्ताओं के सहायतार्थ प्रदेश सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया जाय। पुलिस द्वारा उच्च न्यायालय लखनऊ में घुसकर अधिवक्ताओं को निर्ममता पूर्वक लाठी चार्ज किया। लेकिन इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। अधिवक्ताओं ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत सोचनीय है। अपराधी खुले घूम रहे है और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में बार काउंसिल को अवगत कराते हुए मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाय।

------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed