फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The death of one of the victims of crane

क्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Fri, 19 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में गांव बिसाना पर दोपहर में रोड पार करते समय ग्रामीण क्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां से स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कोतवाली चंदपा क्षेत्र में गांव बिसाना के निकट करीब 47 वर्षीय अनार सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी बंजारा लखीपुर हाथरस से सादाबाद की ओर जा रही एक क्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया था, जबकि घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। तहरीर के इंतजार में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed