फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The battle of life fought for six days, then lost

छह दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग, फिर हार गया नवीन

Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
The battle of life fought for six days, then lost
murder
बीते छह दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे नवीन की गुरुवार सुबह आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नवीन की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नवीन की मौत से पुलिस को भी मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन


 पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही थी, ताकि उस पर जानलेवा हमला करने वालों का पता लगाया जा सके। एसपी घुले सुशील के मुताबिक बुधवार शाम को कुछ देर के लिए नवीन को होश आया था। इसकी जानकारी होने पर एक पुलिसकर्मी आगरा भेजा गया था लेकिन नवीन अपना स्टेटमेंट नहीं दे सका और बेहोश हो गया। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करेगी लेकिन उसके लिए हमलावरों की पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि तमना गढ़ी निवासी नवीन (24) पुत्र धनपत ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


गुरुवार रात नवीन अपने कमरे में पत्नी व बच्ची के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे आधा दर्जन लोग छत से लोहे का जाल हटाकर आंगन में दाखिल हुए, फिर कमरे में पहुंचे और धारदार हथियार से नवीन का गला रेत दिया। परिजन हमलावरों को पहचान नहीं सके। परिजनों को नवीन पर हुए इस जानलेवा हमले के पीछे कारणों की भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed