फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six laws in dowry death sentence

दहेज हत्या में छह ससुरालियों को सजा

Fri, 26 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी राजकुमार बंसल के न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति समेत पांच अन्य ससुरालियों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी पति को 10 वर्ष का कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है, जबकि अन्य पांच ससुरालीजनों को सबूत मिटाने का दोषी मानते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका सीमा के पिता हुकुम सिंह का आरोप था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति मान सिंह ने 27 मार्च, 2008 को साजिश के तहत खाद्य पदार्थ में कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। इन लोगों ने पुलिस के साथ साठ-गांठ कर ली, जिससे उसके और उसके साथ गए लोगों के साथ मारपीट की गई तथा पुलिस के साथ सबूत नष्ट करने की नीयत से शव को जला दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी और पुत्र को धमकाकर पंचनामा पर हस्ताक्षर करा लिए।

पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक को भी डाक से तहरीर भेजी गई। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिससे न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। विवेचक ने जांच के बाद पति मान सिंह, गोपाली, बाबू उर्फ रामबाबू, महीपाल, हरिओम एवं किशनिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने पति मान सिंह को दहेज उत्पीड़न का दोषी माना और सभी में अलग-अलग सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा, जबकि अभियुक्त गोपाली, बाबू उर्फ रामबाबू, महीपाल, हरिओम एवं किशनिया को दोषी मानते हुए प्रत्येक को तीन-तीन साल का कारावास व पांच-पांच हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर इन्हें भी दो माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। वादी की ओर से पैरवी एडीजीसी साहब सिंह चौहान ने की।

विज्ञापन


न्यायालय ने पुलिस के खिलाफ की टिप्पणी

हाथरस। एडीजे एफटीसी राजकुमार बंसल ने दहेज हत्या के इस मामले में पुलिस की लापरवाही पर तल्ख टिप्पणी की है। न्यायालय ने कहा है कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगाता है। अभियुक्तों द्वारा अपराध किए जाने के साक्ष्य नष्ट किया जाना, जैसा कि साबित हुआ है, पुलिस की लापरवाही का द्योतक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed