फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shubham missing some idea of the eighth day

लापता शुभम का आठवें दिन भी कुछ पता नहीं

Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shubham missing some idea of the eighth day
शुभम को बरामद करने की मांग लेकर एसपी से मिलने जाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते हाथरस लौटते समय लापता हुए शहर के सीए के छात्र शुभम माहेश्वरी का आठवें दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की इस हीला-हवाली को लेकर परिजन खासे गुस्से में हैं।
विज्ञापन


परिजनों और रिश्तेदारों की टीमें अलग-अलग शहरों में शुभम की तलाश में घूम रही हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है, जिससे परिजनों की हालत खराब हो रही है। 
विज्ञापन

परिजन अब तक शुभम की तलाश में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उन सभी शहर और कस्बों में पूछताछ कर चुके हैं, जहां-जहां उन्हें शुभम के मोबाइल फोन की लोकेशन के बारे में बताया गया था। शुभम के पिता अंबरीष माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने जेवर के अलावा पास के ही कस्बे टप्पल और जट्टारी तक भी अपने बेटे के बारे में छानबीन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा कि पुलिस ने बताया था कि मेरा बेटा लखनऊ गया है तो हम लोग लखनऊ के सभी हॉस्पिटल छान चुके हैं, लेकिन वहां भी उसका कुछ अता-पता नहीं चला है। हम लोग बराबर लखनऊ पुलिस के भी संपर्क में हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के पुलिस अधिकारियों से बराबर शुभम के परिजन मुलाकात कर रहे हैं और उनकी खोज-खबर लगाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों से सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। 


एसपी से की शुभम को बरामद कराने की मांग
दिल्ली वाला चौक निवासी अंबरीष माहेश्वरी के पुत्र सीए छात्र शुभम माहेश्वरी का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर भाजपाइयों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और ज्ञापन देकर शुभम को सकुशल बरामद किए जाने की मांग की। भाजपाइयों ने कहा कि शुभम के लापता होने से परिवार के लोगों का बुरा हाल है। शुभम दिल्ली से हाथरस के लिए बस में बैठा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है। ज्ञापन देने वालों में मूलचंद्र वार्ष्णेय, दिलीप पोद्दार, संजय सक्सेना, विपुल सिंघानिया, अशोक गोला, राकेश शर्मा, यतेंद्र वार्ष्णेय, मुकेश पौरुष, रामकुमार माहेश्वरी, मोरमुकुट गुप्ता, मुकेश राना, नवीन शर्मा, नारायन लाल, अंकित बंसल, अंकित गौड़, दिलीप चौधरी, उद्धवकृष्ण शर्मा, गौरवकांत शर्मा आदि भाजपाई साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed