फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   quarrel in hathras on the occasion Eid

ईद के लिए जुटाए चंदे को लेकर मारपीट, पथराव

Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
quarrel in hathras on the occasion Eid
JAIL FIGHT
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर में शनिवार सुबह ईद के कार्यक्रम के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर दे पक्षों में मारपीट हो गई। उनके बीच पथराव भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेने के बाद त्योहार को देखते हुए चेतावनी देकर मौके पर ही छोड़ दिया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आयोजक माइक से चंदा देने वालों के नाम का एनाउंस कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसे लोगों का नाम लेना आयोजक भूल गए जिन्होंने काफी चंदा दिया था। इस बात को लेकर तकरार शुरू हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुई बात मारपीट में बदल गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट होने पर पथराव भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल योगेश सिरोही मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को दौड़ा दिया। छह लोगों को पुलिस ने झगड़ा करते पकड़ लिया। हालांकि ईद का त्योहार होने के कारण पुलिस आरोपियों को थाने नहीं लाई। कोतवाल ने सभी आरोपियों को मौके पर इकट्ठा किया और त्योहार पर झगड़ा नहीं करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल योगेश सिरोही ने बताया कि ईद का त्योहार होने के कारण आरोपियों को झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। दोबारा झगड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed