फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police register rape case in Eve teasing.

पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया दुष्कर्म का मामला

Tue, 26 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हसायन
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हसायन Updated Tue, 26 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police register rape case in Eve teasing.
rape
हसायन। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने 29 जून को गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अब परिजनों का कहना है कि हसायन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज कर लिया है। इस बारे में परिजन आला पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि वह गांव से कुछ दूर सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी उसे आरोपी ने छेड़ना शुरू कर दिया। बाद में वह उसे जबरन खेत में खींचकर ले गया और मुंह पर कपड़ा रखकर दुष्कर्म किया। हसायन पुलिस ने धारा 354, 504, 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लड़की के पिता का कहना है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धारा नहीं लगाकर आरोपी को राहत दी है। इस मामले में हसायन थाने के प्रभारी राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, क्योंकि उन्होंने अभी चार्ज संभाला है। वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे और देखेंगे कि क्या लापरवाही हुई है। अगर वाकई में दुष्कर्म की बात लड़की ने अपने बयान में कही है तो दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed