{"_id":"5b12e5c04f1c1b634d8b468f","slug":"police-raids-on-stooges-nine-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटोरियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, नौ दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सटोरियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, नौ दबोचे
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सट्टे के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद नाई के नगला में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर एक संगठित गिरोह द्वारा सट्टे के कारोबार करने की सूचना मिली थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सट्टा लगाने वाले नौ आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर बदमाश हैं और पहले भी कई बार जुआ-सट्टा कराने के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है।
शहर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि एसपी सुशील घुले से वारंट लेकर छापेमारी की गई। नाई के नगला में पूरन के मकान में सट्टे के कारोबार की सूचना मिली थी। बीते कई दिन से पुलिस तैयारी और मकान की रेकी में जुटी थी। शुक्रवार देर रात पूरी तैयारी से नाई के नगला में पूरन के मकान पर छापा मार दिया गया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पूरन पुत्र जंगली सिंह निवासी नाई का नगला, अंसार पुत्र इब्राहिम निवासी नाई का नगला, अल्लाबक्श पुत्र गनी निवासी लाला का नगला, प्रदीप पुत्र नत्थीलाल निवासी लाला का नगला, राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश निवासी नाई का नगला, शिवा पुत्र रामचरन निवासी छोटा नवीपुर, काले पुत्र मंजूर अहमद निवासी लाला का नगला, सुरेश पुत्र समदू निवासी दर्वे, जसौली, थाना मांट, मथुरा को दबोच लिया गया।
उनके पास से सट्टे की खाई बाड़ी में लगाए गए 8,620 रुपये के अलावा मोबाइल फोन, पेन और कई सट्टा पर्चियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी बसरुद्दीन पुत्र लाला पहलवान निवासी लक्ष्मीनगर और रामवीर पुत्र करन सिंह निवासी खोंडा हजारी भाग निकले। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि सभी आरोपी बीते काफी समय से सट्टे का कारोबार कर रहे थे। जुआ अधिनियम के तहत पूरन पर पहले से पांच, बसरुद्दीन पर दो, रामवीर पर तीन और अंसार पर एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।