{"_id":"5a7357da4f1c1b0a7b8b47af","slug":"police-caught-dio-s-car-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी डीआईओएस की कार, नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी डीआईओएस की कार, नोकझोंक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ निरीक्षण के बाद हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रहे डीआईओएस सुनील कुमार की कार को बुधवार देर रात पुलिस ने रोक लिया। उनकी कार को इस सूचना पर रोका गया कि यह कार किसी का एक्सीडेंट करके आई है। हालांकि डीआईओएस का कहना था कि यह एक्सीडेंट उनकी कार से नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने गलतफहमी में उनकी कार को रोक लिया था।
दरअसल, एक कार किसी राहगीर को टक्कर मारने के बाद तेजी से निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को रोकने के लिए नाकेबंदी कर दी। हनुमान पुलिस चौकी के पास पुलिस ने एक्सीडेंट करने के शक में डीआईओएस की कार को रोक लिया। यहां डीआईओएस और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। हंगामा होने पर सीओ सिटी सुमन कनौजिया भी आ गईं। पुलिस घायल हुए शख्स को भी थाने ले आई। यहां घायल ने कोई भी शिकायत देने से इंकार कर दिया।
उधर, पुलिस पर भी तमाम नेताओं और अधिकारियेां के फोन घनघनाने लगे। कुछ देर बाद पुलिस ने उनके साथ मौजूद प्रिंसिपल की आईडी और डीएल की फोटोस्टेट रखवाने के बाद मामले को शांत करा दिया। इस मामले में जहां पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं डीआईओएस सुनील कुमार ने कहा कि हादसा उनकी कार से नहीं हुआ था। उनकी कार को पुलिस ने बेवजह ही पकड़ लिया। उन्होंने तो अपनी बात शांति से रखी थी।
विज्ञापन
-----