{"_id":"57b4aff04f1c1b29156ead25","slug":"pits-on-the-road-taken-by-two-families-krausian","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढों ने छीनी दो परिवारों की ख्ाुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर गड्ढों ने छीनी दो परिवारों की ख्ाुशियां
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही भले ही ठेकेदार, पीडब्ल्यूडी अथवा प्रशासन की हो पर इसका खामियाजा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो परिवारों को उठाना पड़ा है। जीटी रोड से भैंपुरी मार्ग के गड्ढों ने रक्षाबंधन की खुशियां छीन लीं।
भाई की बाइक गड्ढे में पलटी तो बहन के हाथ से राखी और मिठाइयां सड़क पर बिखर गईं। लहूलुहान बहन को लेकर बदहवास हालत में घायल भाई इलाज कराता घूमता रहा लेकिन शाम होते होते बहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों परिवारों में खुशियों की जगह मातम है।
यह दुर्घटना पोरा भैंपुरी मार्ग में पूरा नहर पुल के आगे हुई। जलेसर निवासी उल्फत की पत्नी रामदेवी अपने भाई राकेश कुमार के साथ बाइक से मायके फुलरई जा रही थी। पूरा नहर पुल के आगे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों में बाइक पलट गई।
विज्ञापन
इससे रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें कई जगह ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर शाम में सीएचसी में लेकर परिजन पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।