फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Murder of man in Sikrarao

जमीन के विवाद में पिटाई से युवक की मौत

Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। Updated Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Murder of man in Sikrarao
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर में जमीन के विवाद में शुक्रवार को एक युवक की पिटाई से घायल होकर मौत हो गई। बीते बुधवार की शाम को इस युवक को गांव के ही चार लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था। हालत गंभीर में उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया था। वहां से शुक्रवार को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में दाखिल कराने के लिए लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


गांव गढ़िया इकबालपुर निवासी गीता देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव के ही हरिकेश और समरजीत पुत्रगण होरीलाल, रंजीत पुत्र उदयवीर और सोनू पुत्र सर्वेश ने उसके पति रवींद्र उर्फ बिल्ला (38) को 25 जुलाई को शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय घेर लिया, जब वह खेत पर जा रहा था। चारों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा और धारदार हथियारों से भी वार किए। पिटाई से बिल्ला वहीं लहुलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर बिल्ला को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कराया गया। आगरा से अलीगढ़ लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को सिकंदराराऊ ले आए, जहां से कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा 302 में तरमीम कर लिया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed