फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Murder of lady in Hasayan Deadbody through near canal

महिला की हत्या कर शव नहर के पास फेंका

Sat, 17 Mar 2018 12:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)। Updated Sat, 17 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Murder of lady in Hasayan Deadbody through near canal
murder
पुरदिलनगर-हसायन मार्ग स्थित गांव कटाई और वपंडई के निकट खारजा नहर पर 32 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पति ने अवैध संबंध के शक और संतान नहीं होने के कारण पत्नी की हत्या की है। उसने रस्सी से गला घोंटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति ने नौ मार्च को कोतवाली में पत्नी के प्रेमी के साथ घर से दवा ले जाने की बात कहकर चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह गांव कटाई वपंडई के ग्रामीण सुबह नहर पुल की ओर टहल रहे थे। जब ग्रामीणों को टहलते समय नहर की ओर से बदबू महसूस हुई। ग्रामीणों ने प्रधान को इस घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जरैरा प्रधान सुशील कुमार दिवाकर ने ग्रामीणों के साथ खारजा नहर पुल पर पहुंचे तो प्रधान और ग्रामीणों को महिला का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। शव मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों और प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसायन कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ खारजा नहर पुल पर पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। महिला की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो वह कोतवाली पहुंच गए। 


कोतवाली देहात एटा क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पिता ने अपने दामाद पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी    आठ वर्ष पूर्व हसायन क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। उनकी पुत्री के कोई संतान नहीं होने के कारण दामाद दूसरी शादी करना चाहता था। एक दिन दामाद ने उनसे कहा कि वह दूसरी शादी करना चाहता है। अगर उन्होंने अपनी      पुत्री को अपने घर पर नहीं रखा तो वह उनकी पुत्री को काफी दूर पहुंचा देगा। नौ मार्च को दामाद ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दामाद ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और इसकी आड़ में उनकी बेटी की हत्या कर दी। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed