फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mukesh Murder case police got important clue

मुकेश हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 09 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Murder case police got important clue
गन शॉट
हाथरस। मुकेश हत्याकांड में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा हटाने का दावा कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने शक के आधार पर मुकेश के कुछ करीबियों से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


सोखना के मुकेश कुमार होली से लापता था। उनका शव बुधवार सुबह जलालपुर और बाघऊ के बीच नहर की पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त परिजनों ने मुकेश के रूप में की। पुलिस ने मुकेश के दोस्त हरीश निवासी रमनगला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन



बुधवार को पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इनमें कुछ मुकेश के करीबी भी थे। मुकेश के परिजनों ने उसके दोस्त हरीश पर होली के लिए घर से बाहर ले जाकर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। होली के दो दिन बाद चार मार्च को परिजनों ने हरीश को पकड़कर पुलिस को सौंपा था लेकिन हरीश ने पूछताछ में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ में काफी अहम जानकारी हाथ लगी है। हरीश की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। इस मामले से जल्द ही पर्दा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed