फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 30 Kotwans are transferred

30 से ज्यादा कोतवालाें दरोगाओं का तबादला

Mon, 10 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 30 Kotwans are transferred
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में पहली तबादला सूची आईजी जोन स्तर से जारी की गई है। इसमें 30 से ज्यादा कोतवाल/दरोगाओं को जोन के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


इस सूची के अनुसार इंस्पेक्टर चंडौस दशरथ सिंह को एटा, विजयगढ़ से लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर राकेश सिंह यादव को हाथरस, इंस्पेक्टर गभाना राजीव यादव को मथुरा, इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रकाश चंद्र यादव को कासगंज, चुनाव के दौरान भाजपा से एटा सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ की शिकायत पर अतरौली से हटाए गए इंस्पेक्टर सुरेश बाबू यादव को हाथरस, एसओ गोंडा सुभाष यादव को कासगंज, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार को एटा, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव को एटा, रामवीर सिंह को कासगंज, एसओ जवां नीरज मलिक को आगरा, एसओ बरला ऊदल सिंह को फिरोजाबाद, सब इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा को मथुरा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह एटा से निरीक्षक प्रदीप कुमार, आगरा से सब इंस्पेक्टर रवि त्यागी, संजीव कुमार, फिरोजाबाद से पारथ सिंह, रफीक मोहम्मद व चंद्रशेखर यादव, कासगंज से संतोष सिंह को अलीगढ़ भेजा जा रहा है। इस तबादला आदेश के बाद तय हो गया है कि जिले के आधा दर्जन कोतवाल बदले जाएंगे। यह बदलाव नए लोगों के आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed