{"_id":"5c991ecebdec221418353a89","slug":"medical-report-shows-no-reason-to-mention-knife-and-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट में चाकू, छुरी का उल्लेख नहीं होने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल रिपोर्ट में चाकू, छुरी का उल्लेख नहीं होने से लोगों में आक्रोश
Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
हसायन। कस्बा के मोहल्ला दखल में रविवार की रात चले चाकू, छुरे में घायल चारों युवकों की चिकित्सकीय रिपोर्ट में चाकू, छुरी का उल्लेख नहीं होने से लोगों में चिकित्सक से खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। रविवार की रात सीटी बजाने को लेकर हुई मारपीट में घायल नितिन कुमार व विमल शर्मा की रिपोर्ट में चाकू व छुरी का उल्लेख जिला अस्पताल के चिकित्सक ने नहीं किया है।
कस्बा के लोगों ने इस घटना की शिकायत जिलाधिकारी व सीएमओ से किए जाने की बात कहते हुए बताया कि अगर चिकित्सकीय रिपोर्ट में सुधार नहीं किया गया तो पीड़ित न्यायालय में शिकायत करेंगे। वहीं पीड़ित नितिन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक पर घटना बताए जाने के बाद भी रिपोर्ट में लापरवाही किए जाने पर शिकायत करने का आरोप लगाया।
सीटी बजाने पर मारपीट के बाद माहौल गरमाया
हसायन। कस्बा के मोहल्ला दखल में रविवार की रात सीटी बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। कस्बा इंचार्ज तेजेंद्र प्रताप सिंह ने नितिन कुमार व विमल शर्मा से जानकारी करने के बाद एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान के साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो की तलाश में दबिश भी दी गई। लेकिन, पुलिस को कोई भी आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। वहीं सीटी बजाने को लेकर चले चाकू व छुरी में दो युवकों के घायल हो जाने के मामले को लेकर कस्बा में काफी आक्रोश व्याप्त है।