फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Love triangle in Murder mystry of Prateek

प्रतीक की हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण

Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Mon, 03 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Love triangle in Murder mystry of Prateek
BJP Leaders in Police Station, - फोटो : amar Ujala
पुरदिलनगर में प्रतीक की मौत को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। कल तक इस घटना को हादसा बताने वाली पुलिस को मानना पड़ा कि प्रतीक की हत्या की गई थी। इसके पीछे गैर समुदाय के युवती के साथ प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। मृतक के उस युवती के साथ फोटो भी पुलिस को मिले हैं। इधर मृतक की मां के साथ दर्जनों भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंचे। भाजपाइयाें ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रतीक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस गुनाहगारों को बचा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पुरदिलनगर में डॉक्टरी की प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले अविनाश सिंह के बेटे प्रतीक का शव पुरदिलनगर में जलेसर रोड बाईपास पर मिला था। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली थी। पुलिस ने हादसा बताया था जबकि मृतक की मां सरोज देवी मूल निवासी गांव बहरनपुर, थाना पटियाली एटा ने हत्या का आरोप लगाते हुए छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह पुंढीर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कोतवाल से पहुंच गए। मृतक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पंचनामा में जिन चोटों का उल्लेख किया था उनमें से कई का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है। पुरदिलनगर चौकी प्रभारी आशीष यादव पर भी आरोप लगाया गया कि वह नामजदों को संरक्षण दे रहे हैं। काफी देर तक बहस के बाद पुलिस ने माना कि मामला हत्या का ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल पीके द्विवेदी का कहना है कि गैर समुदाय की युवती के साथ मृतक का फोटो भी मिला है। माना जा रहा है कि प्रेम संबंध के चलते युवती के अन्य प्रेमियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed