{"_id":"5b2d41774f1c1bf36e8b9656","slug":"hathras-police-inspector-sent-bulger-image-in-the-whatsapp-group-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के ग्रुप में इंस्पेक्टर ने डाला अश्लील फोटो, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के ग्रुप में इंस्पेक्टर ने डाला अश्लील फोटो, निलंबित
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
whatsapp audio message
हाथरस। एसपी के मीडिया सेल के व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार दोपहर एक निरीक्षक ने अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए डेढ़ घंटे बाद ही आरोपी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए उन्होंने सीओ सादाबाद योगेश कुमार को निर्देश दिए हैं। आरोपी का हाल ही में प्रमोशन हुआ था। इस समय वह उन्नाव में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विनोद कुमार थाना सासनी में बतौर एसएसआई तैनात रहे हैं। दरोगा से इंस्पेक्टर बनने के बाद उनका तबादला पुलिस लाइन में कर दिया गया था। इसके बाद वह बतौर पीआरओ काम कर रहे थे। हाल ही में दरोगा से प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनने वाले सात पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर उन्नाव भेजा गया है। इनमें निरीक्षक विनोद कुमार भी शामिल हैं। यूपी सरकार ने सभी जिलों में पुलिस के कार्यों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए मीडिया सेल के गठन के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में भी एसपी के मीडिया सेल के व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया था।
इसमें जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार भी जुड़े हुए हैं। इसके माध्यम से पुलिस के कार्यों और खुलासों की जानकारी मीडिया को समय-समय पर दी जाती है। सेल में अवांछित पोस्ट न डाले जाने के निर्देश हैं। दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर निरीक्षक विनोद कुमार के अश्लील फोटो डाले जाने के बाद ग्रुप में इसका तगड़ा विरोध शुरू हो गया। एसपी ने बिना देर किए कार्रवाई का निर्णय ले लिया। मात्र डेढ़ घंटे में उन्हें निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई की जानकारी भी ग्रुप के माध्यम से ही दी गई। हालांकि ऐसा निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकर किया या भूलवश हो गया? इस मामले में जांच सीओ सादाबाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
------
निरीक्षक विनोद कुमार को निलंबित किया गया है। सीओ सादाबाद को जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
- घुले सुशील, एसपी