{"_id":"5793b33e4f1c1b4032c4b84b","slug":"hathras-businessman-shot-dead-a-million-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के कारोबारी को गोली मारकर एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस के कारोबारी को गोली मारकर एक लाख लूटे
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के बर्तन कारोबारी सुरेशचंद्र को शनिवार शाम रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने गोली मारकर उनसे एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। वह बाजार से वसूली कर लौट रहे थे। कारोबारी को गंभीर घायल में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
हाथरस के बर्तन कारोबारी सुरेशचंद्र पुत्र लल्लूमल निवासी गली रेवड़पुरा कमला बाजार अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन से करीब पांच बजे हाथरस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। प्लेटफार्म संख्या सात पर दो बदमाशों ने कारोबारी को पीछे से गोली मार दी।
गोली उसके कंधे में लगी। बदमाश कारोबारी के हाथ से नकदी भरा थैला लूट कर भाग गए। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में यात्री एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में कारोबारी को जिला संयुक्त चिकित्सा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी कारोबारी के परिवारीजनों को भी दे दी गई। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।