{"_id":"5702b2494f1c1bf957c81488","slug":"guldar-said-the-attack-on-farmers-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने किसानों पर बोला हमला, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलदार ने किसानों पर बोला हमला, कई घायल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए द्वारा शाम को घायल किए गए व्यक्ति को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (ब्यूरो)। सादाबाद क्षेत्र की सीमा से सटेे गांव फतेहपुरा करनऊ में सोमवार को एक गुलदार ने आधा दर्जन किसानों पर हमला बोल दिया। इस हमले से ग्रामीणों में पूरे दिन दहशत बनी रही। सूचना मिलते ही मौके पर आगरा व मथुरा से वन विभाग की टीम भी पहुंच गईं, लेकिन टीम गुलदार को पकड़ने में असफल रहीं।
गांव फतेहपुरा करनऊ वैसे तो बल्देव की सीमा के अंतर्गत आते हैं, लेकिन यह गांव सादाबाद क्षेत्र की सीमा से बिल्कुल सटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गांव फतेहपुरा करनऊ निवासी सतीश पुत्र निरंजन सिंह और राकेश पुत्र हरिया सोमवार की तड़के सुबह पांच बजे खेतों की तरफ शौच करने के लिए गए थे, इसी दौरान झाड़ियों में से निकले एक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से दोनों किसान हड़बड़ा गए और हमले से बुरी तरह घायल हो गए। किसानों की आंख, पीठ और हाथों पर गुलदार के पंजों की खरोंच के निशान हैं।
इसके बाद दोपहर में गांव के ही धर्मवीर पुत्र भगत, अजय पुत्र खरग सिंह, जितेंद्र पुत्र मटरूलाल पर भी इस गुलदार ने हमला बोल दिया। सुबह-दोपहर हुए हमले से आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर मथुरा व आगरा की वन विभाग की टीमें भी पहुंच गईं। टीमों ने एक छोटा पिंजरा गुलदार को पकड़ने के लिए खेतों में रख दिया। काफी देर तक टीम ने गुलदार को तलाशा, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। टीम के जाने के बाद शाम को फिर से गुलदार हमलावर हो गया। शाम को अजयपाल नामक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला बोल दिया। इससे वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। इनमें से कई घायलों को उपचार हेतु पहले मथुरा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया है। खेतों में तेंदुए के पैंरों के निशान भी ग्रामीणों ने देखे। इधर, गुलदार के इस हमले से फतेहपुरा करनऊ के निकट सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी ख्याली, गढ़ी रंजीता, पचावरी एवं गढ़ी खमानी के ग्रामीणों में भी दहशत कायम रही।
विज्ञापन
जानवर का नाम गुलदार
सादाबाद के रेंजर गौतम सिंह ने देर रात बताया कि इलाके में दहशत फैलाने वाले जानवर का नाम गुलदार है। यह न चीता है और न हीं तेंदुआ, लेकिन उनके समान ही खतरनाक है। यह जानवर फिलहाल सादाबाद से लगे मथुरा के बल्देव क्षेत्र में यमुना किनारे के गांव कड़ऊ में देखा गया है। वहां के लोग भी दहशत में आ गए हैं।