{"_id":"56fd69874f1c1ba942f00131","slug":"furore-over-businessman-banging-off-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को पीटने पर हंगामा, बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को पीटने पर हंगामा, बाजार बंद
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी तथा पुलिस के मध्य होती नौक झौक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी पर कमेंट करने पर बखेड़ा हो गया। पुलिस कर्मी उसे पीट दिया तो व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने तीखा विरोध जताते हुए बाजार बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक व्यापारियों और पुलिस में अतिक्रमण हटाने को लेकर बातचीत चल रही थी।
एसपी डॉ. अजयपाल पाल शर्मा के कड़े निर्देशन के चलते कोतवाली पुलिस गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी। तभी एक व्यापारी ने पुलिसकर्मी पर कमेंट कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी भड़क गया तथा उसने व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया। व्यापारी को पिटते हुए अन्य व्यापारियों ने देखा तो वह इकट्ठे हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पंहुचे कोतवाल राजेश्वर त्यागी से भी व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं तथा पिटाई के विरोध में सड़क पर उतर आए। लगभग आधा घंटे तक बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। व्यापारी नेता नवेद अहमद, गिरीशचंद्र पटेल, अखलाक भारती ने आकर मामला संभाला। तब कहीं जाकर व्यापारी शांत हुए।