{"_id":"58b1bb4f4f1c1b2b69b278b6","slug":"fire-on-the-car-of-traders-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की कार पर फायर कर लूटी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों की कार पर फायर कर लूटी नकदी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों से लूट के बाद कार की चेकिंग करते एसपी व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान क्षेत्र में कंचना रेलवे फाटक पर शहर के किराना व्यापारियों की कार पर फायर कर बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। शनिवार शाम को हुई इस लूट से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी दिलीप कुमार भी पहुंच गए। देर तक जांच-पड़ताल की गई। व्यापारियों की तहरीर पर देर रात तक लूट का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
किराना व्यापारी लोकेश अग्रवाल पुत्र हरिओम अग्रवाल निवासी तबेला गली, थाना शहर कोतवाली अपने मित्र और किराना व्यापारी हनी पुत्र जगदीश कुमार निवासी साकेत कॉलोनी के साथ अपनी रिट्ज कार से मथुरा से तगादा कर लौट रहे थे।
कंचना फाटक पर उनकी कार को पीछे से आ रही सिल्वर कलर की कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। इस कार से चार बदमाश हाथ में तमंचों को लहराते हुए उतरे। इनमें से एक बदमाश ने व्यापारियों की कार पर फायर झोंका और दूसरे ने कार की चाभी निकाल ली। इसके बाद खिड़कियों को खोलने के लिए कहा। खिड़की खुलने के बाद आरोपी कार की पिछली सीट पर रखे काले रंग के थैले को निकालकर ले गए। इस थैले में 70 हजार रुपये की रकम रखी थी जो तगादे से इकट्ठी की गई थी। आरोपी कार लेकर भाग निकले। व्यापारियों ने हिम्मत कर आरोपियों की कार का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। व्यापारियों ने कंट्रोल रूम को फोन भी लगाया लेकिन 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का दावा करने वाली यूपी 100 यहां नहीं पहुंची। हारकर व्यापारियों को थाने आना पड़ा।
विज्ञापन
लोकेश अग्रवाल ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारियों की कार के बोनट पर गोली का निशान भी साफ दिखाई दे रहा है। सरेराह लूट की इस वारदात ने पुलिस के दावों की हवा निकाल दी है। एसपी दिलीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा और इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
जहर खुरानी कर चालक ने लूटे तीन किसान
हसायन में आगरा-जलेसर रोड स्थित गांव पचोखरा में शनिवार को पैंठ से गाय-भैंस खरीदकर घर जा रहे तीन किसानों को मैक्स गाड़ी के चालक ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। महेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह, नरेश, बॉबी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी टीकरी थाना बरला, अलीगढ़ ने शनिवार की सुबह जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौखरा की पैंठ से दो भैंस व एक गाय खरीदी थी। इस दौरान तीनों ने पैंठ से ही एक मैक्स गाड़ी भाडे़ पर अपने गांव टीकरी के लिए किराए पर तय की। महेंद्र के अनुसार तीनों ने गाड़ी चालक के कहने पर जलेसर के एक ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के बाद तीनों गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठने के बाद तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद गाड़ी चालक तीनों को जाऊ नहर पुल के निकट फेंककर भाग गया। कुछ राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तीनों को सीएचसी हसायन लेकर पहुंची।
बंधक बनाकर लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप
सासनी क्षेत्र के ग्राम नगला बाबू (कासिमपुर) में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना क्रम को लेकर शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक दिपील कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी को घटना के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। ग्राम लुटसान के माजरा नगला बाबू निवासी राजपाल सिंह पुत्र डंबर सिंह का आरोप है कि गुरुवार की रात खाना खाकर वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आया और अंदर से किवाड़ खोल दी। आरोप है कि इसके बाद कुछ अन्य बदमाश दरवाजे के रास्ते घर में घुस आए। बदमाशों ने राजपाल और उसके परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था। विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट तथा धक्का मुक्की की। बक्सा एवं अलमारी की चाबी न देने पर राजपाल के पास सो रहे नाती को कब्जे में ेलेकर कनपटी पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बक्से एवं अलमारी के ताले तोड़ दिए। बदमाश सोने-चांदी के बने गहने, कपडे़ तथा नकदी लूट कर फरार हो गए। इसकी तहरीर पीड़ित ने थाने में दी थी। घटना की जानकारीपर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।