{"_id":"1102bb2df9e3c74f351e0c8e16bc012f","slug":"fire-in-roadways-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज दफ्तर में आग, 15 टिकट मशीन राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज दफ्तर में आग, 15 टिकट मशीन राख
hathras
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस डिपो दफ्तर के ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) रूम में शनिवार की देर रात बिजली के स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से चार्जिंग पर लगीं 15 ईटीएम मशीनें जल गईं, जबकि सुबह आग बुझाने के दौरान सुरक्षित रखीं 16 ईटीएम में पानी भर गया। इससे डिपो की 31 बसों में मेनुअल टिकटें यात्रियों को दी गईं।
हाथरस डिपो के बस स्टेशन के कार्यालय पर ऊपरी मंजिल पर ईटीएम रूम है। इसमें रोजाना रात को ईटीएम चार्जिंग पर लगाई जाती हैं। रोजाना की तरह शनिवार की रात भी 15 ईटीएम मशीन चार्जिंग पर लगी हुईं थीं, जबकि 16 मशीन चार्ज की हुई अलग रखी हुईं थीं। रविवार की सुबह जब दफ्तर कर्मियों ने ईटीएम रूम से धुंआ निकलते हुए देखा तो आनन-फानन ईटीएम रूम को खोला गया। कर्मियों ने देखा कि चार्जिंग पर लगी 15 ईटीएम जलकर नष्ट हो चुकी हैं। आनन-फानन पानी आदि डालकर आग को बुझाया गया, जिससे सुरक्षित रखी अन्य 16 ईटीएम में पानी भर गया। इन सभी मशीनों को डिपो अफसरों ने क्षेत्रीय कार्यशाला भेज दिया। यहां से पानी से खराब हुई मशीनें शाम तक सही होकर वापस आ गईं। रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी आग लगने से 15 ईटीएम जल गईं, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। काफी बसों में यात्रियों को मेनुअली टिकट ही उपलब्ध कराई जा सकीं।