पिता की डांट के बाद पांचवीं के छात्र ने लगाई फांसी
मुरसान क्षेत्र के गांव सोगरा निवासी 14 वर्षीय अशरफ पुत्र नसरुद्दीन गांव ही सरकारी स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था। इसके अलावा अशरफ मोटर वाइंडिंग की दुकान पर भी काम करता था। बताते हैं कि वह एंड्रायड मोबाइल फोन अपने पैसों से खरीद कर ले आया था। इससे परिजन काफी नाराज हुए और उसके पिता ने उसे डांट दिया। डांट से नाराज छात्र बुधवार को घर से चला गया। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश किया।
वह भागदौड़ करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार की सुबह किसी ने जानकारी दी कि एक बच्चे का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ है। अशरफ के परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
बच्चे के पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर बच्चा बुधवार को घर से चला गया था और उसने खुदकुशी कर ली। खुद उसके पिता ने भी डांटने की बात स्वीकार की है। बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
एनपी सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली मुरसान