फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Do not stop stolen, locks of two shops broken

 नहीं रुक रही चोरियां, दो दुकानों के ताले टूटे 

Sun, 25 Feb 2018 12:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 25 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Do not stop stolen, locks of two shops broken
चोरी - फोटो : महीपाल सिंह
 शहर में चोरी की वारदात रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी के बाद मामले की जांच करने की खानापूरी में जुट गई है। मुरसान गेट इलाके में चोरों ने एक दुकान से हजारों रुपये का लोहे का सामान चोरी कर लिया। वहीं किला गेट इलाके में मोबाइल की दुकान में सेंध लगा दी। मालूम हो कि बीते पांच दिन से शहर में लगातार चोरियां हो रही हैं। 
विज्ञापन


शहर के किला गेट इलाके में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर महेश मोबाइल सेंटर के नाम से नगला बेलनशाह में रहने वाले कैलाश चंद्र वार्ष्णेय की दुकान है। कैलाश के मुताबिक चोरों ने रात के समय दुकान के ताले चटका दिए। बायोमैट्रिक मशीन, तीन हजार रुपये के सिक्के, चार एंड्राएड मोबाइल फोन, जो कि सही होने के लिए आए थे, चोरी हो गए। इसके अलावा दुकान में रखी हजारों रुपये कीमत की मोबाइल एसेसरीज, चिप और सिलेंडर भी चोर ले गए। सुबह इलाके के लोगों ने दुकान के ताले टूटा होने पर कैलाश चंद्र वार्ष्णेय को फोन कर चोरी के बारे में बताया। 
विज्ञापन


वहीं मुरसान गेट पर रामनगर कॉलोनी में करबला के सामने पुनीत कुमार गुप्ता का मकान और लोहे के दरवाजे, जंगले बनाने की दुकान है। शाम को दुकान बंद करने के बाद पुनीत लोहे की जंजीर में बने-अधबने दरवाजे आदि बांध देते थे, ताकि वह चोरी न हो सकें। शुक्रवार रात को चोरों ने लोहे की मोटी जंजीर को भी काट दिया और 12 क्विंटल वजन के दरवाजे, जंगले, जाल, चौखट आदि चोरी कर ले गए। जंजीर काटने में जहां चोरों ने काफी मशक्कत की होगी वहीं, सामान को लादने में भी समय लगा होगा और इसके लिए कई लोगों की जरूरत पड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ है कि चोर बड़े आराम से शहर में चोरियों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस का उन्हें पकड़ना तो दूर, चोरों का सुराग लगाना भी मुश्किल दिख रहा है। इस बारे में सदर कोतवाल जसपाल सिंह पवार का कहना है कि चोरी करने वाले कुछ गिरोह पुलिस के निशाने पर हैं। पकड़े जाने पर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed